साहिल खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज, जानिए क्या है वजह

बॉलीवुड एक्टर साहिल खान (Sahil Khan)के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एक महिला को जान से मारने की धमकी देने के आरोप पर साहिल खान के खिलाफ मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। वहीं एक्टर के साथ ही एक पीड़ित महिला पर कथित तौर पर सोशल मीडिया पर उसके बारे में अपमानजनक पोस्ट अपलोड करने का भी आरोप है। मुंबई पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को दर्ज की गई प्राथमिकी का हवाला देते हुए कहा कि साहिल खान और एक महिला ने शिकायतकर्ता और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक पोस्ट भी अपलोड किए थे। इस सिलसिले में, ओशिवारा थाने में आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने कहा कि आरोपी महिला का शिकायतकर्ता के पति के साथ प्रेम संबंध था और उसने उसके खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया था।

दरअसल मुंबई पुलिस ने 43 वर्षीय एक महिला को कथित रूप से धमकाने और सोशल मीडिया पर उसके बारे में अपमानजनक पोस्ट अपलोड करने को लेकर बॉलीवुड अभिनेता साहिल खान और एक महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ओशिवारा की रहने वाली शिकायतकर्ता के अनुसार, फरवरी 2023 में एक जिम में पैसों को लेकर एक महिला के साथ उसका झगड़ा हुआ था। उन्होंने बताया कि आरोपी महिला और साहिल खान ने शिकायतकर्ता के साथ दुर्व्यवहार किया और उसे धमकी दी थी।

Related Articles

Back to top button