IPL 2023 : मुंबई ने राजस्थान को 6 विकेट से हराया, इस खिलाड़ी ने जिताया मैच

मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल 2023 के 42वें मुकाबले में 6 विकेट से हरा दिया है। राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए यशस्वी जायसवाल के शतक की बदौलत 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 212 रन बनाए।

213 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब रही। कप्तान रोहित शर्मा 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद ग्रीन और किशन के बीच दूसरे विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी हुई। ईशान किशन 23 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हुए।

कैमरन ग्रीन ने 26 गेंद में 44 रन बनाए। इस बीच सूर्यकुमार यादव ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंद में 55 रन बनाए। सूर्यकुमार के आउट होने के बाद तिलक वर्मा और टिम डेविड ने अर्धशतकीय साझेदारी करके टीम को शानदार जीत दिलाई। तिलक वर्मा 29 रन और टिम डेविड 14 गेंद में 45 रन बनाकर नाबाद रहे।

इसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार और फिर टिम डेविड की दमदार पारियों की बदौलत तीन गेंद शेष रहते ये मैच अपने नाम किया। मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव ने सर्वाधिक 55 रन बनाए। राजस्थान के लिए अश्विन ने दो विकेट लिए। इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस की टीम प्वाइंट्स टेबल में 8 अंक के साथ सातवें स्थान पर पहुंच गई है, जबकि हार के बावजूद राजस्थान की टीम 10 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है।

 

Related Articles

Back to top button