सीएम योगी ने विपक्षी नेताओं पर बोला हमला, कहा प्रदेश को बर्बाद किया…

यूपी निकाय चुनाव के लिए ताबड़तोड़ प्रचार अभियान में चले सीएम योगी ने सोमवार को विपक्षी नेताओं पर बड़ा हमला बोला। सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि बुआ (मायावती) -बबुआ (अखिलेश यादव) हो या भाई (राहुल गांधी)- बहन (प्रियंका गांधी) की जोड़ी, इन्होंने प्रदेश को बर्बादी के कगार पर पहुंचा दिया था।

योगी ने कहा कि मुरादाबाद अब बदल चुका है, उसके साथ कई उपलब्धियां जुड़ चुकी हैं।जो पीतल नगरी पहले बंदी के कगार पर पहुंच गई थी वह अब फिर से प्रसिद्धि की ओर अग्रसर है। स्मार्ट सिटी मुरादाबाद अब न केवल देश का बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक्सपोर्ट का हब बन चुका है। जनता की दशकों पुरानी मांगें भी अब जाकर भाजपा सरकार में पूरी हो सकी हैं। यहां राज्य विश्वविद्यालय स्वीकृत हो चुका है। केवल इतना ही नहीं 2017 के पहले मुरादाबाद के फ्लाईओवर अधूरे थे, उनका कार्य पूरा किया गया।

अब जो यूपी की जनता चाहेगी उसी के अनुरूप विकास होगा। खराब मौसम के चलते निर्धारित समय से करीब दो घंटे विलंब से पहुंचे योगी का स्वागत जय श्रीराम के उदघोष से किया गया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश में माफिया राज का सफाया हो चुका है और विकास की गंगा बह रही है। उन्होने जुमले में कहा ह्लअब रंगदारी ना फिरौती, यूपी नहीं है किसी की बपौती।

Related Articles

Back to top button