सुहागरात पर पत्नी को दिया ये, आधी रात को उठाया…, दुल्हन हुई बेहोश

शादी वाले घर में पल भर में मातम छा गया। 24 घंटे पहले ही दूल्हा बारात समेत अपनी दुल्हन को लेकर घर आया था। दूल्हा सुहागरात की तैयारी कर रहा था। आधी रात को दूल्हा दुल्हन को चकमा देकर कहीं निकल गया।

अगले दिन जो खबर आई उसे सुनकर दुल्हन बेहोश हो गई। होश आया तो दहाड़े मार कर रोने लगी। दरअसल सुहागरात पर नई-नवेली दुल्हन को चमका देकर घर से निकले दूल्हे ने रात में खेत के मचान पर जाकर फांसी लगा ली थी। दुल्हन रातभर पति के वापस आने का इंतजार करती रही। सुबह में घटना की जानकारी होने पर कोहराम मच गया। बिना कानूनी कार्रवाई शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

आनन-फानन शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मामले में पुलिस को सूचना नहीं दी गई है। वहीं परिजन दूल्हे के सुसाइड करने की वजह नहीं समझ पा रहे हैं। इस बावत कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। युवक खेती-बाड़ी में परिवार के लोगों का हाथ बंटाता था। मौके पर पहुंचे विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने परिवार को सांत्वना दी है।

आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक की बारात गुरुवार रात संभल जिले के एक गांव में गई थी। शुक्रवार दोपहर बारात दुल्हन को विदा कराकर वापस लौटी। परिवार में खुशी थी। आधी रात के बाद दूल्हा सोने चला गया। दुल्हन का कहना है कि करीब ढाई बजे घर के आंगन से बंदरों को भगाने व पानी पीने की बात कहते हुए दूल्हा कमरे से बाहर चला गया।

इसके बाद घंटों तक वह वापस नहीं लौटा। शनिवार सुबह दूल्हे की तलाश शुरू हुई तो किसी ने बताया कि रात में उसे बाइक खेत की ओर ले जाते हुए देखा गया था। परिजन खेत पर पहुंचे तो वहां बने मचान में बंधी रस्सी से दूल्हे का शव लटकता मिला। परिवार में कोहराम मच गया।

 

Related Articles

Back to top button