कर्नाटक विधानसभा चुनाव : सामने आए एग्जिट पोल के नतीजे, कांग्रेस को मिलती दिख रही बहुमत

 कर्नाटक विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला दिख रहा है। एबीपी-सी वोटर के सर्वे में कांग्रेस को बहुमत के करीब दिखाया गया है, जबकि भाजपा उसके मुकाबले बड़े अंतर से पिछड़ रही है।

एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस को यहां 100 से 112 तक सीटें मिल सकती हैं, जहां बहुमत का आंकड़ा 113 का है। इस तरह बहुमत के बेहद करीब कांग्रेस जाती दिख रही है।

बसवराज बोम्मई की कर्नाटक सरकार भ्रष्टाचार के मुद्दों पर घिरी हुई थी। वहीं चुनाव प्रचार की कमान पीएम नरेंद्र मोदी ने सीधे तौर पर अपने हाथ में ले ली थी। इसके अलावा अमित शाह, सीएम योगी आदित्यनाथ और हिमंता बिस्वा सरमा जैसे नेताओं ने भी जमकर प्रचार किया था। ऐसे में माना जा रहा है कि भाजपा को यदि उम्मीद से ज्यादा सीटें मिलती हैं तो यह पीएम नरेंद्र मोदी एवं अन्य नेताओं की प्रचार रणनीति का फायदा होगा।

भाजपा की बात करें तो यहां उसे 83 से 95 सीटें ही मिल सकती हैं। इसका औसत निकालते हुए देखें तो भाजपा को करीब 90 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस 105 सीटें पा सकती है।प्रदेश की तीसरी पार्टी जेडीएस को यहां 21 से 29 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं 2 से 6 सीटें अन्य के खाते में जा सकती हैं। जानकारों का कहना है कि भाजपा भले ही सत्ता से जा रही है, लेकिन इसके बाद भी उसके लिए करीब 90 सीटें जीत जाना बड़ी सफलता जैसा ही है।

Related Articles

Back to top button