अशोक गहलोत को लेकर कांग्रेस ने जारी किया ये विडियो , जमकर की तारीफ
राजस्थान में सचिन पायलट की जन संघर्ष यात्रा का आज दूसरा दिन है। लेकिन इस बीच अशोक गहलोत को कांग्रेस का साथ मिला है। कांग्रेस पार्टी ने अपने ट्वीटर हैंडल पर वीडियो शेयर अशोक गहलोत को जन-जन का मुख्यमंत्री बताकर जमकर तारीफ की है।
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि जन संघर्ष यात्रा के बीच वीडियो जारी को पार्टी का आधिकारिक बयान माना जा रहा है। मतलब साफ है कि कांग्रेस आलाकमान के पहली पसंद सीएम अशोक गहलोत है। जारी इस वीडियो में गहलोत कुछ विद्यार्थियों के साथ बातचीत करते और पढ़ाई से संबंधित मामलों का समाधान बताते देखे जा सकते हैं। वीडियो सीएम गहलोत के उदयदुर दौरे का है।
सीएम उदयपुर के मालवी में विद्यार्थियों की मांग का संज्ञान लेते हुए स्नातक महाविद्यालय तत्काल क्रमोन्नत कर स्नातकोत्तर कर दिया है। यहां के सभी छात्र-छात्राओं के लिए इस कॉलेज की क्रमोन्नति से आगे की पढ़ाई कर पाना सुगम होगा। छात्रों ने सीएम से काॅलेज की बाउंड्री और एमए करने की मांग की थी। गहलोत के संवाद के बाद उच्च शिक्षा विभाग ने महज आधे घंटे में कालेज को एमए तक क्रमोन्नत करने के आदेश जारी दिए।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने सचिन पायलट की जन संघर्ष पद यात्रा पर टिप्पणी करते हुए कहा कि या मजाक है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कांग्रेस आलाकमान सचिन पायलट की जन संघर्ष यात्रा से बेहद नाराज है। कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी वीडियो संदेश से माना जा रहा है कि सचिन पायलट कांग्रेस आलाकमान का विश्वास खो चुके हैं। सीएम अशोक गहलोत पायलट पर बढ़त बनाए हुए है।