नेहा धूपिया ने किया ये काम , देख लोग हैरान

नेहा धूपिया और अंगद बेदी की जोड़ी इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत जोड़ियों में गिनी जाती है। अंगद बेदी कई बार यह दावा कर चुके हैं कि उन्होंने तकरीबन 4 साल तक नेहा धूपिया का पीछा किया था और फिर जाकर वह राजी हुईं।

साल 2018 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे, लेकिन क्या वाकई अंगद बेदी पूरे 4 साल तक नेहा धूपिया को मनाने के लिए पीछे पड़े रहे थे? खुद नेहा धूपिया ने एक इंटरव्यू में अंगद बेदी की यह पोल खोल दी थी जिसके बाद दोनों हंसते दिखाई पड़े।

जब अंगद ने कहा कि वह 4 साल तक नेहा के पीछे भागते रहे थे तब नेहा ने कहा, ‘कह नहीं सकती। पहली बात तो यह है कि ‘भागना’ शब्द थोड़ी अतिश्योक्ति होगी। जब वो मेरे पीछे भाग रहा था तब वो शायद लेफ्ट-राइट भी भाग रहा था। वो गलत मोड़ भी ले रहा था, उसका गूगल मैप उसे कहीं और भी ले के जा रहा था।’ हालांकि नेहा एक इंटरव्यू में यह भी बता चुकी थीं कि उन्हें मालूम था कि अंगद उन्हें कई सालों से पसंद करते हैं।

नेहा धूपिया ने बॉलीवुड बबल के साथ एक इंटरव्यू में बताया कि ऐसा नहीं था कि अंगद 4 साल तक सिर्फ उन्हें ही मनाने में लगे हुए थे। नेहा धूपिया ने बताया कि जब पहली बार दोनों एक दूसरे के माता-पिता से इस रिश्ते की बात को लेकर मिले तब नेहा प्रेग्नेंट थीं। नेहा ने बताया कि अगर उनके माता-पिता ने रिश्ता कुबूल ना किया होता तो वह शादी नहीं करतीं। नेहा ने बताया कि उनकी मां चाहती थीं कि वह अंगद से शादी कर लें, बावजूद इसके कि वह दूसरे लड़कों को भी डेट कर रही थीं।

Related Articles

Back to top button