मोतियाबिंद के जोखिम को कम करेगा ये सफेद फल

क्या आपने कभी सफेद जामुन खाया है। जी हां, सफेद जामुन इस फल के बारे में शायद कुछ लोग ना जानते हो, लेकिन ये अलग-अलग नामों से भी जाना जाता है।

जैसे- वैक्स एप्पल, जावा एप्पल, रोज एप्पल आदि। इसके सेवन से कई तरह से फायदे भी मिलते हैं और ये शरीर और स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। गर्मियों के मौसम में इसका सेवन बहुत फायदेमंद होता है। चलिए जान लेते हैं कि इसे खाने से क्या-क्या लाभ मिल सकते हैं।

1. स्किन के लिए फायदेमंद

सफेद जामुन के सेवन से कई फायदे मिलते हैं। इसमें मौजूद विटामिन सी स्वस्थ त्वचा के लिए बहुत लाभकारी है। साथ ही ये फाइन लाइंस और झुर्रियों को कम करता है। इसके सेवन से त्वचा की टोन में भी निखार आता है।

2. बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में करता है मदद

सफेद जामुन में भरपूर मात्रा में नियासिन पाया जाता है, जो गुड़ कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बढ़ाता है और हानिकारक ट्राइग्लिसराइड, बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। साथ ही ये दिल की सेहत का भी ख्याल रखता है।

3. वजन कम करने में मददगार

सफेद जामुन में कैलोरी कम होती है और फाइबर की मात्रा अधिक पाई जाती है। इसके सेवन से वजन को कम करने में मदद मिलती

5. आंखों के लिए भी फायदेमंद

सफेद जामुन में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से आंखों को लाभ मिलता है। साथ ही ये तनाव को कम करता है और मोतियाबिंद के जोखिम को भी कम करने में मदद करता है।

Related Articles

Back to top button