बालों के झड़ने से हैं परेशान तो करे ये काम

झड़ते रूखे बाल आज ज्यादातर लोगों के लिए परेशानी की वजह बने हुए हैं। जिसके पीछे डॉक्टर अक्सर स्ट्रेस, खराब जीवनशैली और खान-पान की गलत आदतों को जिम्मेदार मानते हैं।

हेयर ग्रोथ को अच्छा करने के लिए लोग बाजार में मिलने वाले कई तरह के महंगे शैंपू इस्तेमाल करते हैं बावजूद इसके बालों के झड़ने की समस्या जस की तस बनी रहती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो रोजाना ये 2 आसान योगासन करके इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। ये योगासन बालों को मजबूती और पोषण देते हुए हेयर फॉल की समस्या कम करने में मदद करते हैं।

शशांकासन-
शशांकासन को शशांक आसन भी कहते हैं। इस योग मुद्रा के दौरान शरीर खरगोश के समान आकृति में आ जाता है। शशांकासन में शशांक का अर्थ ‘खरगोश’ और आसन का ‘मुद्रा’ है। इस आसन को करने के लिए सबसे पहले व्रजासन में बैठकर अपने दोनों हाथों को दोनों घुटनों पर रखें। अब सांसों को भीतर की ओर खींचते हुए दोनों हाथों को ऊपर की ओर उठाएं और सीधा करें। ऐसा करते हुए अपनी गर्दन और रीढ़ को सीधा रखें। अब सांसों को बाहर की तरफ छोड़ते हुए धीरे-धीरे नीचे की ओर झुकते हुए अपने दोनों हाथों को नीचे की ओर लाएं और नाक और माथे को फर्श पर रखें। ऐसा करते हुए अपने दोनों हाथों को भी सीधे फर्श पर रखें और अपनी पुरानी मुद्रा में वापस आ जाएं।

पर्वतासन-
पर्वतासन को माउंटेन पोज के नाम से भी जाना जाता है। यह शब्द संस्कृत के दो शब्दों से मिलकर बना हुआ है। पर्वत अर्थात ‘पहाड़’ और आसन का मतलब होता है ‘मुद्रा’। इस आसन को करने के लिए सबसे पहले अपने हाथ और पैरों के बल आते हुए अपने हिप्स को ऊपर उठाएं। अब अपने घुटनों और कोहनियों को सीधा रखते हुए उल्टे ‘वी’शेप में आ जाएं। ऐसा करते हुए अपनी हथेलियों पर प्रेशर डालें और एड़ियों को फर्श से ऊपर उठाएं। इसी मुद्रा में 10 बार सांस लेने तक बने रहे।

 

Related Articles

Back to top button