18 जून को होगी सनी देओल के बेटे करण की शादी , 16 तारीख से शुरू होंगे मेन फंक्शंस

नी देओल के बेटे करण 18 जून को अपनी गर्लफ्रेंड दृशा आचार्य से शादी करने जा रहे हैं। छोटे-मोटे कार्यक्रम 9 जून से चल रहे हैं वहीं मेन फंक्शंस 16 तारीख से शुरू होंगे। करण के दादाजी धर्मेंद्र काफी खुश हैं।

एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि करण किसी से प्यार करते हैं, इस बारे में उन्हें कैसे पता चला। दृशा करण की बचपन की दोस्त और बिमल रॉय की परपोती हैं। घरवाले उन्हें काफी पहले से जानते थे लेकिन करण के साथ रिलेशन के बारे में बाद में पता चला।

धर्मेंद्र ने बताया कि करण ने इस बारे में सबसे पहले अपनी मां पूजा को बताया था। पूजा ने सनी को फिर सनी ने धर्मेंद्र को बताया था। इस पर धर्मेंद्र ने कहा था कि अगर लड़की करण को पसंद है तो शादी कर दो। दृशा धर्मेंद्र के घर पर उनसे मिलने आई थी। धर्मेंद्र ने दृशा की तारीफ भी की और कहा कि वह बहुत सुंदर और समझदार है।

धर्मेंद्र के घर शादी की तैयारियां चल रही हैं। उनके पोते करण जल्द ही दूल्हा बनने वाले हैं। करण अपनी बचपन की दोस्त से शादी कर रहे हैं। एक मीडियाहाउस को दिए इंटरव्यू में धर्मेंद्र ने बताया कि करण और दिशा के रिश्ते की जानकारी उन तक कैसे पहुंची। धर्मेंद्र ने बताया कि करण बहुत ही अच्छे और केयरिंग इंसान है। खुशी है कि उन्हें जीवनसाथी मिल गया।

Related Articles

Back to top button