बिग बॉस ओटीटी 2 : जद हदीद ने आकांक्षा पुरी के साथ किया ऐसा , देख भड़क गए लोग

बिग बॉस ओटीटी 2 जद हदीद कुछ समय से सुर्खियों में हैं। शुरुआत में लोगों को आकांक्षा पुरी के साथ उनकी जोड़ी पसंद आ रही थी। लेकिन रीसेंटली उन्होंने ऐसी हरकतें कीं की लोग बुरी तरह भड़के हुए हैं।

जद फीमेल कंटेस्टेंट्स के साथ फ्लर्ट करते दिख रहे हैं। इस बीच उनके बार-बार लिमिट क्रॉस करने पर लोगों ने उन्हें ठरकी कहकर बाहर का रास्ता दिखाने की मांग शुरू कर दी है। आकांक्षा को वह गलत तरह से छूकर अनकंफर्टेबल फील करवा चुके हैं। उनसे अंडरगारमेंट्स का कलर पूछा। मनीषा रानी से फ्रेंच किस की डिमांड की और अब कुछ ऐसा कहा कि ट्विटर पर इस पर चर्चा शुरू हो गया है।

बता दें कि जद आकांक्षा पुरी को अपने दिल की बात बता चुके हैं। उन्होंने कहा था कि आकांक्षा की वजह से उनकी बिग बॉस जर्नी आसान हो गई है।

सोच नहीं सकते कि अगर वह न होतीं तो क्या होता। वहीं एक रोज उन्होंने आकांक्षा को पकड़कर अपनी ओर खींचने की कोशिश की। इस पर आकांक्षा असहज हो गईं और उन्होंने मना कि वह टच से कंफर्टेबल नहीं हैं। वहीं एक टास्क के दौरान उन्होंने आकांक्षा के अंडरगारमेंट्स का कलर पूछा। जद के सवाल पर आकांक्षा के चेहरे पर खीझ साफ दिखाई दी थी। उन्होंने मनीषा रानी से फ्रेंच किस की डिमांड की। जिया शंकर के साथ उनकी हरकतें लोगों को पसंद नहीं आईं।

दुबई बेस्ड मॉडल और बिजनसमैन जद हदीद को बिग बॉस हाउस के अंदर और बाहर दोनों जगह फीमेल अटेंशन मिल रहा है। हालांकि बीते कुछ वक्त से उनका व्यवहार किसी को पसंद नहीं आ रहा।

बिग बॉस हैंडल ने ट्वीट किया है कि जद ने मनीषा रानी से कहा कि वह बिना कपड़ों के सोते हैं। वहीं उन्हें मनीषा के क्रॉप टॉप में हाथ डालकर पेट पर हाथ फेरते भी देखा गया। इस इंसीडेंट के बाद लोग जद को शो से निकालने की मांग कर रहे हैं। साथ ही चीप, ठरकी और हवस का पुजारी कहकर ट्रोल कर रहे हैं।

 

Related Articles

Back to top button