सोशल मीडिया पर वायरल हुआ कार्तिक आर्यन का ये विडियो , देख फैस हैरान

कार्तिक आर्यन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में। लोग इसे उनके ‘पीआर’ का पंचनामा टैगलाइन के साथ शेयर कर रहे हैं। दरअसल इसमें वह फिल्म सत्यप्रेम की कथा की टीम के साथ एक मॉल में हैं।

मूवी की सक्सेस पर पोस्ट प्रमोशन चल रहा है। अब क्लिप में कुछ ऐसा सुनाई दिया जिसे सुनकर लोग मजे ले रहे हैं। उन्हें ऐसा लग रहा है कि किसी की गलती से पेड फैन्स का खुलासा हो गया। लोग इसे पीआर स्टंट मानकर कार्तिक को ट्रोल कर रहे हैं।

बता दें कि यह क्लिप शुरू से नहीं है तो पता नहीं चल पा रहा कि एंकर ने क्या सवाल किया था। दरअसल इवेंट में उसने पूछा था कि किस-किसने कार्तिक की फिल्म सत्यप्रेम की कथा देखी है। इस पर कुछ लड़कियां स्टेज पर चढ़ जाती हैं। फिर वह बोलती है कि लड़के भी तो होंगे। इसके बाद लड़के चढ़ जाते हैं। वायरल क्लिप में जो आवाज आ रही है, उसे देखकर लग रहा है कि लड़कों के चढ़ने से पहले किसी ने बोला, जिस-जिसको रुपये मिले हैं जाओ।

कार्तिक आर्यन की फैन फॉलोइंग तगड़ी है, इसमें कोई शक नहीं। हालांकि एक क्लिप वायरल है जिसे देखकर लोग कन्फ्यूज्ड हो गए हैं।  पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक फैन ने लिखा है, कार्तिक की SPKK सक्सेस सेलिब्रेशन में पेड फैन्स का खुलासा गलती से हो गया? अगर मैंने गलत समझ लिया है तो प्लीज मुझे करेक्ट कीजिए।

Related Articles

Back to top button