दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने से आसपास की सड़कें डूब , लोगो को करना पड़ रहा परेशानी का सामना

क तरफ जहां दिल्ली पानी-पानी है, कई इलाकों में बाढ़ का पानी भर गया है वहीं दूसरी तरफ दिल्लीवालों को ‘जल संकट’ का भी सामना करना पड़ रहा है। यमुना में बाढ़ की वजह से तीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद करने पड़े हैं।

इसकी वजह से दिल्ली के अधिकतर इलाकों में पानी आपूर्ति ठप हो गई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि पानी कम होने के बाद इन्हें जल्द चालू किया जाएगा।

कमला नगर, शक्ति नगर, करोल बाग, पहाड़गंज, एनडीएमसी क्षेत्र, पुराना और नया राजिंदर नगर, पटेल नगर, बलजीत नगर, प्रेम नगर, इंद्रपुरी में पानी आपूर्ति बाधित रह सकती है। इसके अलावा कालकाजी, गोविंदपुरी, तुगलकाबाद संगम विहार और अंबेडकर नगर में भी लाखों लोगों को जल संकट का सामना करना पड़ेगा।

प्रहलादपुर, रामलीला मैदान, दिल्ली गेट, सुभाष पार्क, मॉडल टाउन, गुलाबी बाग, पंजाबी बाग में भी पानी आपूर्ति बाधित रह सकती है। जहांगीरपुरी, मूलचंद, साउथ एक्सटेंशन, ग्रेटर कैलाश, बुराड़ी और आसपास के इलाके, छावनी क्षेत्र और दक्षिणी दिल्ली के इलाकों में पानी की किल्लत होगी।

दिल्ली में यमुना का जलस्तर गुरुवार सुबह बढ़कर 208.48 मीटर पर पहुंच गया, जिससे आसपास की सड़कें डूब गई हैं। सड़कें बंद होने से अधिकतर इलाकों में ट्रैफिक जाम लग गया है। कई आबादी वाले इलाके जलमग्न हो गए हैं।

हजारों लोगों को घरों को छोड़कर निकलना पड़ा है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में सभी स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है। दिल्ली पर चौतरफा मुसीबत को देखते हुए दिल्ली के उप राज्यपाल वी के सक्सेना ने आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक बुलाई है, जिसमें सीएम अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहेंगे।

Related Articles

Back to top button