बालों के झड़ने से हैं परेशान तो करे आम की पत्तियों का इस्तेमाल , जानिए तरीका
मौसम बदलते ही ज्यादातर लोग हेयर फॉल की शिकायत करने लगते हैं। अगर आपकी भी यही शिकायत है तो आम की पत्तियां आपकी मदद कर सकती हैं। आम के पत्तों में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी और फ्लेवोनॉयड और फिनोल जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं।
इसमें मौजूद विटामिन ए और सी बालों की सेहत का खास ख्याल रखते हैं। इतना ही नहीं आम के पत्ते कोलेजन बढ़ाने में भी मदद करते हैं, जो बाल और स्किन दोनों के लिए अच्छे माने जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी झड़ते रूखे बालों की समस्या से परेशान हैं तो आम के पत्तों से बना हेयर मास्क आपकी मदद कर सकता है। आइए जानते हैं कैसे।
आम की पत्तियों से हेयर मास्क बनाने के लिए आप एक दूसरा तरीका भी अपना सकते हैं। इस मास्क को बनाने के लिए आप 15 से 20 आम की पत्तियों को लेकर उन्हें मिक्सी में अच्छे से पीसकर उसका पेस्ट बना लीजिए। इसके बाद इसमें एक चम्मच आंवला पाउडर और दही मिला लें। आपका हेयर मास्क तैयार है। इस मास्क को बालों पर लगाकर आधे घंटे बाद बाल को धो लें। इस मास्क को हफ्ते में एक दिन लगाने से फायदा होता है।
आम की पत्तियों से हेयर मास्क बनाने के लिए सबसे पहले आम के पत्तों का पेस्ट बनाकर तैयार कर लें। इसके बाद इस पेस्ट में आप दही या जैतून का तेल मिलाएं। अब इस पेस्ट को पूरे बालों और स्कैल्प पर अच्छे से 20 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। 20 मिनट बाद बालों को पानी से अच्छी तरह धो लें। इसके बाद आप किसी माइल्ड हर्बल शैंपू से बालों को धो सकते हैं।