धोनी का बाइक कलेक्शन देख हैरान हो गए वेंकटेश प्रसाद, शेयर किया ये विडियो

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रांची से हैं। वहां उनके घर पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद और सुनील जोशी पहुंचे। इस दौरान धोनी ने इन दोनों को अपना बाइक कलेक्शन दिखाया, जो देखकर वेंकटेश प्रसाद और सुनील जोशी एकदम सन्न रह गए।

वेंकटेश प्रसाद ने धोनी की बाइक कलेक्शन का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘किसी इंसान में मैंने सबसे पागलपन वाला ऐसा कोई पैशन देखा है। क्या कलेक्शन है और क्या इंसान हैं एमएसडी, क्या महान अचीवर हैं और उससे भी बढ़कर क्या इंसान हैं एमएस धोनी। रांची के उनके घर में उनकी बाइक और कार कलेक्शन की एक झलक। उनके पैशन और उनसे मैं एकदम हैरान रह गया।’

धोनी की पत्नी साक्षी ने इसका पूरा वीडियो शूट किया है, जो वेंकटेश प्रसाद ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। धोनी के रांची फार्महाउस पर बाइक कलेक्शन का ऐसा व्यू आपने भी पहले कभी नहीं देखा होगा। इस वीडियो में साक्षी ने धोनी से पूछा भी है कि इसकी क्या जरूरत थी, जिसका उन्हें मस्त जवाब भी मिला है।

धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और अब बस इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलते नजर आते हैं। आईपीएल 2023 में धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स ने खिताब भी जीता। धोनी ने फाइनल मैच के बाद कहा था कि वह अगले साल भी खेलना चाहेंगे, जो उनकी तरफ से अपने फैन्स को रिटर्न गिफ्ट जैसा होगा।

 

Related Articles

Back to top button