दिल्ली में यमुना तो नोएडा में हिंडन का कहर, सड़को पर भरा पानी

क तरफ दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा बढ़ा है तो वहीं नोएडा में भी बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। गौतम बुद्ध नगर प्रशासन ने हिंडन नदी के निचले इलाके में रहने वाले लोगों के लिए बाढ़ की चेतावनी जारी की है।

पानी छोड़े जाने की वजह से हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ा है। अधिकारियों ने रविवार को इस बात की जानकारी दी है। अधिकारियों ने कहा कि शनिवार को अलर्ट जारी होने के बाद हिंडन नदी के नजदीक बसे 5 गांवों से करीब 200 लोगों को निकाला गया है और उन्हें शेल्टर होम में शिफ्ट किया गया है।

हिंडन नदी अभी जिले में खतरे के निशान 205 मीटर के नीचे है। ADM अतुल कुमार ने पीटीआई ने कहा, ‘5 गांवों से करीब 200 लोगों को निकाला गया है और उन्हें शेल्टर होम में शिफ्ट किया गया है। प्रशासन ने शेल्टर होम की व्यवस्था की है। शेल्टर होम में लोगों को खाना दिया जा रहा है और हेल्थ केयर भी दिया जा रहा है। हिंडन नदी इस वक्त 200 मीटर पर बह रही है। नदी में खतरे का निशान 205 मीटर पर है। अतुल कुमार गौतम बुद्ध नगर में बाढ़ राहत कार्यों के नोडल अफसर है। नोएडा, हिंडन और यमुना नदी के बीच स्थित है। अभी हाल ही में यमुना नदी में आई बाढ़ के बाद यमुना के तट किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया था।

हिंडन के साथ-साथ यमुना नदी का जलस्तर भी बढ़ा है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कुछ इलाकों में यमुना का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो सकते हैं। हिंडन नदी का पानी गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में भी भर गया। कई इलाकों में पानी भरने से आम जन जीवन प्रभावित हो रहा है। यहां किसी भी हालात से निपटने के लिए एनडीआरएफ की टीमें तैनात हैं।

आसमान से बरस रही आफत की वजह से कई जगहों पर नदी-नाले उफान पर हैं। नोएडा में हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने से आसपास स्थित घरों में पानी घुस गया। हिंडन के आसपास के कई इलाकों में सड़कें पानी से लबालब हो चुकी हैं। यहां कुछ मकान भी हिंडन नदी के पानी में डूब गए हैं। हालात को देखते हुए नोएडा में अलर्ट जारी किया गया है।

 

Related Articles

Back to top button