दिल्ली में कुछ घंटों की बारिश बनी मुसीबत, यातायात व्यवस्था हुई ध्वस्त

दिल्ली में कुछ घंटों की झमाझम बारिश मुसीबत बन कर आई। इस बारिश की वजह से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की रफ्तार थम गई। सड़क पर कई जगहों पर जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई औऱ इस दौरान यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गया।

इसके अलावा यात्रियों को कैब बुक करने में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कैब के रेट बार-बार बदल रहे थे। लाजपत नगर से मंडी हाउस की तरफ जा रही सौम्या सिंह ने बताया कि 6 कैब ड्राइवरों ने उनकी बुकिंग कैंसिल कर। उन्होंने बताया कि मैं लाजपत नगर से मंडी हाउस आने की कोशिश कर रही थी लेकिन 7वीं बार बुक करने के बाद मुझे कैब मिल सका। ऑनलाइन कैप करना या ऑटो करना काफी मुश्किल हो गया है। कुछ यात्रियों ने ट्विटर पर अपनी आपबीती सुनाई।

इसके अलावा अगस्त क्रांति मार्ग से पंचशील पार्क जाने वाले फ्लाईओवर पर भी जाम लग गया। पीगगढी और नागलोई के बीच रोहतक रोड पर भी यातायात व्यवस्था चरमरा गई। एक यूजर ने ट्विटर पर बताया कि रोहिणी सेक्टर -08 के पास जाम लग गया।

लोगों को अपनी मंजिल तक पहुंचने में घंटो लगे। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि कंट्रोल रूम को ट्रैफिक की समस्या से संबंधित 31 फोन कॉल मिले और जलजमाव की समस्या से संबंधित 3 फोन आए। झंडेवालान मंदिर, पश्चिम विहार, रोहिणी औऱ साउथ दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई थी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि अरविंदो मार्क पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया।

 

Related Articles

Back to top button