पत्नी के छोड़कर जाने पर युवक ने खुद को लगाई आग , फिर पहुंचा थाने

त्तर प्रदेश के कानपुर में शनिवार को एक शख्स ने खुद को आग के हवाले कर थाने पहुंच गया। ये देख वहां मौजूद पुलिसकर्मी हक्के-बक्के रह गए। आनन-फानन में कंबल डालकर आग बुझाई गई और उसे अस्पताल पहुंचाया गया।

दरअसल युवक ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि दो दिन पहले उसकी पत्नी बच्चों के लेकर कहीं चली गई थी। शुक्रवार रात ही युवक की मां की मौत भी हो गई थी जिसमें वह नहीं गया था।

ये घटना स्वरूप नगर थाना क्षेत्र का है। पेश से ड्राइवर सुमित एक कारोबारी की कार चलाता है। शनिवार सुबह लगभग आठ बजे सुमित स्वरूप नगर थाने के बाहर पहुंचा। उसने खुद पर डीजल डाला और आग लगा ली। पुलिस ने पहले उसे हैलट पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे उर्सला में भर्ती करा दिया। घटना के वक्त सुमित शराब के नशे में था। सुमित ने बताया कि आठ साल पहले उसकी शादी शोभना से हुई थी। उसके दो बच्चे सौभाग्य और रुद्र हैं। उसने बताया किदो दिन पहले पत्नी अचानक भाग गई। इससे क्षुब्ध था।

सुमित के पिता शिव कुमार कल्याणपुर में बेटे अमित के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि सुमित की मां अरुण कुमारी की शुक्रवार रात बीमारी से मौत हो गई थी। मां के मरने से पहले ही उन्होंने सुमित को फोनकर जानकारी दी कि मां के अंतिम दर्शन कर ले। लेकिन वह नहीं आया। यहां तक कि शनिवार को अंतिम संस्कार के दौरान भी नहीं आया।

पिता शिव कुमार ने दावा किया कि जिस महिला के चले जाने की बात बेटा सुमित कह रहा है। वह उसकी पत्नी ही नहीं है। न ही महिला से उसने शादी की है। वह बिना शादी के ही रह रहे थे।

Related Articles

Back to top button