रूस-यूक्रेन के बाद अब इन दो देशों में शुरू हुआ युद्ध , जानिए अब क्या होगा…

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध अभी शांत नहीं हुआ है कि इसी बीच दो अन्य देशों के बीच सीमा पार युद्ध शुरू हो गया और इसमें करीब सौ सैनिकों की मौत भी हो गई है।

असल में अर्मीनिया और अजरबैजान की सीमा पर चल रही लड़ाई में दोनों तरफ के करीब 100 सैनिकों की मौत हो गई। इसके साथ ही दोनों देशों के बीच लंबे समय से चल रही दुश्मनी के और गहरा होने की आशंका बढ़ गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक रूस की मध्यस्थता में दोनों देशों के बीच संघर्षविराम था और संघर्षविराम समझौते के तहत क्षेत्र में लगभग 2,000 रूसी सैनिक शांति सैनिकों के रूप में तैनात हैं।

रूस ने दोनों पूर्व सोवियत देशों से मैत्रीपूर्ण संबंध बनाए रखने का आह्वान किया है। अर्मीनिया के रक्षा मंत्रालय के अनुसार अजरबैजान की सेना ने तोपों और ड्रोन से हमले किए। मंत्रालय ने कहा कि संघर्ष विराम के लिए रूस द्वारा त्वरित मध्यस्थता के प्रयास के बावजूद दिन में लड़ाई जारी रही।

दरअसल, स्रोतों के हवाले से न्यूज एजेंसी ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि अर्मीनिया के प्रधानमंत्री निकोल पाशिनयान ने मंगलवार को कहा कि अजरबैजान द्वारा देर रात किए गए हमलों में 49 आर्मीनियाई सैनिकों की मौत हो गई। वहीं आजरबैजान ने कहा है कि उसके 50 सैनिक मारे गए हैं। इस प्रकार दोनों देशों के मिलाकर करीब सौ सैनिकों की मौत हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button