कोरोना पॉजिटिव की चपेट में आए आकाश चोपड़ा, IPL 2023 में नहीं सुनाई देगी उनकी कमेंट्री

शहूर हिंदी क्रिकेट कमेंटेटर और पूर्व भारतीय ओपनर आकाश चोपड़ा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है।क्रिकेट एक्सपर्ट आकाश चोपड़ा को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद दी है।

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कम्यूनिटी पोस्ट में इस बात की जानकारी दी है कि वे कोरोना के चलते IPL 2023 में कुछ दिन कमेंट्री नहीं कर पाएंगे।

ट्विटर पर भी आकाश चोपड़ा ने अपने कोविड 19 पॉजिटिव पाए जाने की जानकारी दी है। उन्होंने साथ ही कहा है कि वे जल्द कॉमेंट्री बॉक्स में लौटने की कोशिश करेंगे। बता दें कि आकाश चोपड़ा क्रिकेट हिंदी कमेंट्री के क्षेत्र में सबसे चर्चित आवाज में से एक हैं। यही कारण है कि आईपीएल 2023 से पहले जियोसिनेमा ने उनके साथ करार किया है। वे पहले स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के लिए काम कर रहे थे।

आईपीएल में जियोसिनेमा के लिए हिंदी कमेंट्री कर रहे आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल के कम्यूनिटी पोस्ट में लिखा है, “रुकावट के लिए खेद है। कोविड ने फिर स्ट्राइक किया है। कुछ दिनों के लिए कमेंट्री बॉक्स में नजर नहीं आऊंगा। इधर भी कंटेंट थोड़ा कम आ सकता है। गला खराब है तो आवाज का लोचा होगा। थोड़ा देख लेना भाई लोगों। बुरा मत मानना। भगवान का शुक्र है। लक्षण हल्के हैं।”

Related Articles

Back to top button