भाजपा पर बरसे अखिलेश यादव, कहा आजम खां पर फर्जी मुकदमे

सपा सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा कर्ज गुजरात के व्यपारियों का माफ किया गया। डबल इंजन की सरकार ने यूपी को क्या दिया? जबकि यूपी ने इनकी केंद्र में सरकार बनवाई।

अखिलेश ने कहा कि हर हथकण्डे अपना कर सरकार हम लोगों से छीन ली। अगर हर बूथ पर 2 -3 फीसद वोट बढ़ा लेते तो उनकी इतनी बेईमानी के बाद भी हम लोग जीत लेते।

भाजपा के पन्ना प्रभारी के इशारे पर हमारे वोट लिस्ट से काट दिए गए। हम लोग अब जेल जाने के लिए तैयार रहेंगे। जनता के बीच जाएंगे। हमारा कार्यकर्ता गांव गांव जाकर बूथ पर भाजपा को हराने का काम करेगा। भाजपा के कारण कोई सपा का साथ नहीं देगा। आपको खुद लड़ना है।

अखिलेश ने कहा कि हम और व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान चलाएंगे। हम लोहियावादी व अंबेडकर वादियों को साथ लाकर आगे बढ़ेंगे। इतिहास के जानकार जानते हैं कि एक देश मे प्रोपेगैंडा मिनिस्टर होते थे। लेकिन यहाँ पूरी भाजपा प्रोपेगेंडा के सहारे चल रही है। अखिलेश ने एक फ़िल्म के सहारे भाजपा झूठा बताया।

अखिलेश यादव ने कहा कि जबसे भाजपा सरकार आई आजम खान पर झूठे मुकदमे लगाए गए। अधिकारियों से कहा गया कि उन पर फर्जी मुकदमे लगाए उन्हें अच्छी पोस्टिंग मिलेगी। 2022 में सपा की सरकार बन रही थी।

Related Articles

Back to top button