अनुराग ठाकुर का बड़ा बयान , कहा साठ से बेहतर आठ, जानने के लिए पढ़े पूरी खबर

देश में डेढ़ साल बाद होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए माहौल गरमाने लगा है। विपक्षी एकता की कोशिशें जारी हैं। मौजूदा सियासी घटनाक्रम पर केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को ‘हिन्दुस्तान’ से खास बातचीत की। उन्होंने दो-टूक कहा कि मोदी की साख का कोई सानी नहीं है।

मैं हमेशा कहता हूं साठ से बेहतर आठ। सुधार और लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने से हमें सफलता मिली है। हम हर चुनाव में आगे बढ़ रहे हैं। उत्तर से लेकर दक्षिण तक आगे बढ़े हैं। पूर्वोत्तर के कई राज्यों में पहुंचे हैं। मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत और ज्यादा मजबूत हो रहा है। उस दिशा में हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। हम पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की तरफ बढ़ रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में केवल मुफ्त अनाज योजना से ही जीत नहीं मिली। वहां पर कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार बड़ा मुद्दा था। मायावती और अखिलेश सरकार के बाद योगी सरकार में लोगों ने बदलाव देखा। योगी और मोदी ने जो किया वह वजह रही। मुफ्त अनाज योजना वोट के लिए नहीं महामारी में भुखमरी से बचाने के लिए थी।

जो लोग कल तक यह कहते थे कि वह उत्तर प्रदेश में आने वाले हैं, लेकिन उनका खाता नहीं खुल पाया। जमानत जब्त हुई। उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने की बात कर रहे थे, वहां भी उनका खाता तक नहीं खुल पाया।
दिखे भी नहीं। उसके बाद उनका जो चेहरा बेनकाब हुआ, भ्रष्टाचार को लेकर। शराब से लेकर बाकी सब तक। उसके बाद वो कहीं दिखते तक नहीं हैं। मेरे गृह राज्य में तो आम आदमी पार्टी है ही नहीं। पार्टी के अधिकांश नेता तो भाजपा में शामिल हो गए हैं। जो गुब्बारा था वो फूट चुका है।
भाजपा काडर वाली पार्टी है। 15 महीने पहले हमने तैयारी शुरू कर दी है। मेरे पास भी कुछ सीटों की जिम्मेदारी है। वहां पर हम केंद्र की योजनाओं, उपलब्धियों को लेकर जा रहे हैं। विपक्षी महागठबंधन के सामने भी हमने चुनाव जीते हैं। मोदी की जनता में लोकप्रियता से हमें जीत मिलती है। साठ साल में वो जनता को जो नहीं दे पाए उसे हमने आठ साल में दिया।

Related Articles

Back to top button