पुलिस में निकली कांस्टेबल के पदों प निकली नौकरी , जाने आवेदन प्रक्रिया

बिहार के केंद्रीय चयन पर्षद (सीएसबीसी) (सिपाही भर्ती) ने एक बार फिर मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में मद्यनिषेध सिपाही ( csbc bihar police excise constable vacancy ) के पदों पर भर्ती निकाली है। इस बार 689 मद्य निषेध कांस्टेबल पदों पर भर्ती निकाली गई है। शनिवार को केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने इस संबंध में विज्ञापन संख्या-02/2022 जारी कर दिया।

मद्य निषेधसिपाही के पद पर नियुक्ति हेतु आवेदन के लिए पात्रताः-

  • भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है। पुरूष, महिला एवं थर्ड जेंडर आवेदन कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता:-  दिनांक 01/01/2022 तक इण्टरमीडिएट (10+2) उत्तीर्ण अथवा बिहार राज्य सरकार के मदरसा बोर्ड द्वारा निर्गत मौलवी प्रमाण-पत्र अथवा बिहार राज्य के संस्कृत बोर्ड द्वारा निर्गत शास्त्री (अंग्रेजी सहित) अथवा आचार्य (अंग्रेजी रहित) प्रमाण-पत्र अथवा राज्य सरकार द्वारा
मान्यता प्राप्त अन्य समकक्ष शैक्षणिक अर्हता होगी।

मद्य निषेध सिपाही के पद पर वेतनमान लेवल-3 और 21,700 से 53,000 के वेतन पर सीधी नियुक्ति की जाएगी। 14 नवंबर 2022 से नियुक्ति की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू होगी और ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 दिसंबर, 2022 निर्धारित की गयी है। इस संबंध में www. csbc.bih.nic.in पर जाकर prohibition dept के टैब पर विस्तार से जानकारी दी गयी है।

Related Articles

Back to top button