अर्जुन कपूर ने बोल्ड फोटो शेयर कर मलाइका अरोड़ा को इस तरह किया बर्थडे विश, देखते रह गए फैस

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा आज अपना 50वां बर्थडे मना रही हैं। मलाइका अब बड़े पर्दे पर तो खास नजर नहीं आतीं लेकिन वह अपनी पर्सनल लाइफ और फिटनेस को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। मलाइका अरोड़ा के बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पोस्ट करके उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा के साथ एक रोमांटिक फोटो शेयर की है।

मालूम हो कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा पिछले काफी वक्त से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों ने शुरू में तो अपने रिश्ते को छिपाने की कोशिश की, लेकिन बाद में खुलकर मीडिया के सामने आ गए। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को अपने रिलेशनशिप की वजह से बहुत ज्यादा ट्रोल भी किया जाता है।

अर्जुन और मलाइका को ट्रोल किए जाने की वजह है दोनों की उम्र का फर्क। अर्जुन कपूर जहां सिर्फ 37 साल के हैं वहीं मलाइका अरोड़ा की उम्र 50 साल है। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को अब ट्रोल्स से खास फर्क नहीं पड़ता। वह सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक खुलकर अपने प्यार का इजहार करते दिखाई पड़ते हैं।

फोटो में मलाइका अरोड़ा बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं और अर्जुन कपूर उनके ठीक पीछे खड़े हुए हैं। फोटो में अर्जुन कपूर इंटेन्स लुक देते दिखाई पड़ रहे हैं। अर्जुन कपूर ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा- मेरे अंधेरे की रोशनी। हैप्पी बर्थडे बेबी। जैसी हो वैसी ही रहना, हमेशा खुश रहना, मेरी रहना।’

Related Articles

Back to top button