अर्जुन रामपाल बने पापा, गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने दिया बेटे को जन्म , शेयर की तस्वीर

र्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स दोबारा पैरेंट्स बन गए हैं। गैब्रिएला ने बेटे को जन्म दिया है और अब दोनों 2 बेटे के पैरेंट्स बन गए हैं। अर्जुन ने खुद बेबी के आने की गुड न्यूज दी।

अर्जुन ने एक टॉवल की फोटो शेयर की जिसमें लिखा था, हैल्लो वर्ल्ड और इसी के साथ उसमें विनि द पूह बना था। फोटो शेयर कर अर्जुन ने लिखा, मेरा परिवार और मैं एक खूबसूरत लड़के के आने से काफी खुश हैं। मां और बेटा दोनों स्वस्थ हैं। डॉक्टर्स और नर्स की शानदार टीम को थैंक्यू। हम सब चांद पर होने जैसा महसूस कर रहे हैं। आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद।

अर्जुन के पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक सब उन्हें बधाई दे रहे हैं। सभी नए बेबी को अपना प्यार दे रहे हैं। बता दें कि गैब्रिएला प्रेग्नेंसी के दौरान खूब एक्टिव थीं और अपनी कई फोटोज शेयर करती रहती थीं।

बता दें कि अर्जुन और गैब्रिएला कई साल से रिलेशनशिप में हैं। दोनों साल 2018 में मिले थे और फिर दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। साल 2019 में दोनों के बेटे अरिक का जन्म हुआ।

वहीं 2 दिन पहले ही अर्जुन और गैब्रिएला का बड़ा बेटा 2 साल का हो गया है। अर्जुन ने बेटे के साथ फोटो शेयर कर लिखा था, हैप्पी बर्थडे मेरे बेस्टी को। आपको वो सब शानदार और खूबसूरत चीज मिले जैसे कि आप हो। डैडी का आपको बहुत प्यार।

Related Articles

Back to top button