मुंबई इंडियंस के नए हेड कोच बने ये, 2023 से संभालेंगे जिम्मेदारी

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2023 से दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर मार्क बाउचर को अपना मुख्य कोच नियुक्त किया है। बाउचर ने हाल ही में साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम की कोचिंग टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद छोड़ने का फैसला किया था। बाउचर महेला जयवर्धने की जगह लेंगे जिन्हें टीम ने हाल ही में अपना ग्लोबल हेड ऑफ परफॉर्मेंस नियुक्त किया है।

वहीं टीम के मालिक आकाश अंबानी ने कहा ‘मुंबई इंडियंस में मार्क बाउचर का स्वागत करना खुशी की बात है। मैदान पर अपनी सिद्ध विशेषज्ञता के साथ और एक कोच के रूप में अपनी टीम को कई जीत के लिए मार्गदर्शन करने के साथ, मार्क एमआई के लिए बहुत अधिक मूल्य जोड़ेंगे और इसकी विरासत को आगे बढ़ाएंगे।’

साउथ अफ्रीका की कोचिंग करते हुए बाउचर के आंकड़े शानदार रहे हैं। 2019 में उन्होंने अपने देश की बतौर कोच जिम्मेदारी संभाली थी। उनके रहते टीम ने 10 टेस्ट मैचों में जीत दर्ज की, जिसमें इस साल जनवरी में भारत के खिलाफ 2-1 से टेस्ट सीरीज जीत भी शामिल है। टीम इस समय ICC विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। सीमित ओवरों के क्रिकेट में भी बाउचर के काेच रहते टीम ने अब तक 12 वनडे और 23 टी20 इंटरनेशनल मैच जीते हैं।

मुंबई इंडियंस के हेड कोच की जिम्मेदारी मिलने के बाद बाउचर ने कहा ‘एमआई के मुख्य कोच के रूप में नियुक्त होना एक सम्मान और सौभाग्य की बात है।

एक फ्रैंचाइज़ी के रूप में उनके इतिहास और उपलब्धियों ने उन्हें स्पष्ट रूप से विश्व के सभी खेलों में सबसे सफल खेल फ्रेंचाइजी में से एक के रूप में स्थापित किया। मैं चुनौती के लिए तत्पर हूं और परिणामों की आवश्यकता का सम्मान करता हूं। यह महान नेतृत्व और खिलाड़ियों के साथ एक मजबूत इकाई है। मैं इस गतिशील इकाई में मूल्य जोड़ने के लिए तत्पर हूं।’

Related Articles

Back to top button