भूपेंद्र चौधरी ने संभाली प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष की जिम्मेदारी , पढ़े पूरी खबर

भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली नेतृत्व ने लगभग 5 महीनों तक इंताजर कराने के बाद आखिरकार 25 अगस्त को उत्तर प्रदेश बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष घोषित कर दिया। इस बार पश्चिमी यूपी से आने वाले और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। जिसके बाद आज सोमवार को वह कमान संभालेंगे।

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पद संभाल लिया। इससे पहले बीजेपी मुख्यालय में सीएम योगी ने खुद भूपेंद्र चौधरी का स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में राजधानी लखनऊ भगवामय हो गई।

Related Articles

Back to top button