नगालैंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने किया 20 नामों का ऐलान , जाने पूरी खबर

पूर्वोत्तर फतह के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा शुरू कर दी है। गुरुवार को पार्टी ने नगालैंड विधानसभा चुनाव के लिए 20 नामों का ऐलान किया है। साथ ही मेघालय की सभी सीटों पर उम्मीदवारों के नाम जारी कर दिए हैं। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) की तरफ से जारी कार्यक्रम के अनुसार, फरवरी में मतदान प्रक्रिया के बाद 2 मार्च को मतगणना होगी।

जारी सूची के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष अलोंग अलोंगताकी सीट से ही मैदान में उतरेंगे। उपमुख्यमंत्री यानथुंगो पैटन भी तुई सीट से ही मैदान में होंगे। भाजपा ने दूसरे दलों से भी कई पूर्व विधायकों को टिकट दिया है। इनमें सदर्न अंगामी से क्रोपोल वित्सु और कोरिदांग सीट से इमकोंग एल इमचेन शामिल है। इसके अलावा पार्टी ने पूर्व नौकरशाह काहुली सेमा को भी मैदान में उतारा है।

भाजपा ने नगालैंड में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) के साथ सीट शेयरिंग के आधार पर अपने हिस्से की सभी 20 सीटों पर नामों का ऐलान कर दिया है। दोनों दल 20:40 के फॉर्मूले पर चुनावी मैदान में उतरने जा रहे हैं। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि कांग्रेस की तरफ से शनिवार तक पहली सूची जारी की जा सकती है।

नगालैंड भाजपा अध्यक्ष तेमजेन इमना अलोंग ने जानकारी दी है कि बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में पार्टी की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक हुई थी। मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत चुनाव समिति के सदस्य शामिल रहे थे।

Related Articles

Back to top button