होली से पहले यूट्यूब पर छाया पवन सिंह का ये गाना, तेजी से हो रहा वायरल

होली आने वाली है और हर तरफ त्योहार के गानों की धूम है। इंटरनेट पर लोग अलग-अलग सिंगर के गानों को सर्च कर रहे हैं। साथ ही होली के लिए अपनी प्लेलिस्ट भी बना रहे हैं। इसलिए नए से लेकर पुराने गानों के सिंगर के साथ कुछ नए कलाकार भी मैदान में हैं।

इस बीच बीते दिनों पवन सिंह (Powerstar Pawan Singh) और खेसारी लाल यादव (Hit Machine Khesari Lal Yadav) के गाने भी यूट्यूब पर रिलीज हो गए हैं। साथ ही अब ये यूट्यूब पर ट्रेंड भी कर रहे हैं।

बता दें कि सिंगर पवन सिंह का नया गाना रंग ठोपे ठोप (Rang Thope Thop) चार नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। पवन सिंह के इस गाने में उनके साथ शिवानी सिंह ने भी आवाज दी है। साथ ही ये गाना 14 फरवरी को रिलीज हो गया था। इस गाने को आशुतोष तिवारी ने लिखा है और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है।

होली पर गानों की खूब धूम होती है और इसलिए इस गाने को होली से पहले ही रिलीज कर दिया गया है। साथ ही इसे भोजपुरी होली गीत 2023 (Bhojpuri Holi Geet 2023) वेव म्यूजिक से रिलीज किया गया है। साथ ही गाना रिलीज होने के बाद स्टोरी लिखे जाने तक गाने को 11 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

इन गीतों में भोजपुरी के पावरस्टार पवन सिंह (Powerstar Pawan Singh), हिट मशीन खेसारी लाल यादव (Hit Machine Khesari Lal Yadav), नेहा राज (Singer Neha Raj), अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu), नीलकमल सिंह (Neelkamal Singh) समेत कई सिंगर के गीत यूट्यूब पर रिलीज हो चुके हैं।

 

Related Articles

Back to top button