चीन ने लगाई भारत से मदद की गुहार , शुरू किया ये ऑपरेशन

चीन की गुहार पर भारतीय नौसेना ने समुद्र में एक बड़ा ऑपरेशन चलाया है। दो दिन पहले चीन का एक मछली पकड़ने वाला जहाज समुद्र में डूब गया था। इस जहाज पर 39 लोग सवार थे। चीन अभी तक इन्हें खोज नहीं पाया है।

जिसके बाद उसने भारत से मदद मांगी। चीन के अनुरोध पर भारतीय नौसेना ने 17 मई को जहाज का पता लगाने के लिए ऑपरेशन शुरू किया। चीनी जहाज हिंद महासागर में 39 लोगों के साथ डूब गया था।

भारत के अलावा, चीन ने 39 लोगों को बचाने के लिए कई अन्य देशों से भी मदद मांगी है। डूबे जहाज में 17 चीन के चालक दल के सदस्य, 17 इंडोनेशियाई और फिलीपींस के पांच लोग शामिल हैं। यह जहाज मंगलवार को हिंद महासागर के मध्य भाग में डूबा था।

भारतीय नौसेना के विमान P8I ने बेहद खराब मौसम के बावजूद कई व्यापक खोज अभियान चलाए और संभवतः डूबे हुए जहाज से संबंधित कई वस्तुओं का पता लगाया है। भारतीय नौसेना ने कहा कि तत्काल प्रतिक्रिया के रूप में, चीनी पीएलए (एन) जहाजों के अनुरोध पर भारतीय विमान द्वारा एसएआर उपकरण को घटनास्थल पर तैनात किया गया था।

मानवीय स्थिति को देखते हुए व चीनी नौसेना के अनुरोध पर भारतीय नौसेना ने 17 मई को दक्षिणी हिंद महासागर क्षेत्र में भारत से लगभग 900 समुद्री मील दूर P-8I विमान तैनात किया है। चीन का जो जहाज समुद्र में डूबा है उसका नाम लू पेंग युआन यू 028 बताया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button