रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान , कहा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पीओके को…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के बारे में फैसला 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान ही कर लिया जाना चाहिए था। यह बात उन्होंने सोमवार को हिमाचल प्रदेश में देश के लिए बलिदान देने वाले वीर सैनिकों के परिजनों के सम्मान में आयोजित एक समारोह के दौरान कही।

भारत ने सारे विश्व को दिया शांति का संदेश राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत एकमात्र ऐसा देश है जिसने सारे विश्व को शांति का संदेश दिया है और अपनी बहादुरी के कारण हमारी सेनाएं पूरी दुनिया में सम्मान की दृष्टि से देखी जाती हैं। भारत ने कभी किसी देश पर हमला नहीं किया है, न ही उसने किसी की एक इंच विदेशी भूमि पर कब्जा किया है।

सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश का मुंहतोड़ जवाब देंगे रक्षामंत्री ने देशवासियों को आश्वासन दिया कि अगर भारत में सद्भाव को बिगाड़ने का कोई प्रयास किया जाता है, तो मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा, भारत अगर शांतिप्रिय देश है तो उसका अर्थ यह नहीं है कि हम कमजोर हैं, अथवा युद्ध से किसी प्रकार से भय खाते हैं।

चाहे कितनी बड़ी ताकत क्यों न हो, भारत झुकेगा नहीं रक्षा मंत्री ने कहा पूरी दुनिया के साथ जिस समय हम कोरोना की समस्या से जूझ रहे थे, उसी समय उत्तरी सीमा पर हमें चीन के साथ भी तनाव का सामना करना पड़ा। पर हमारे देश की सेना ने जो शौर्य और पराक्रम का परिचय गलवान में दिया उसने यह साबित किया है कि सामने चाहे कितनी बड़ी ताकत क्यों न हो, भारत झुकेगा नहीं।

राजनाथ ने कहा कि हमने हाल ही में 1971 के युद्ध में जीत की स्वर्ण जयंती मनाई। उस युद्ध को इतिहास में याद रखा जाएगा, क्योंकि वह युद्ध संपत्ति, कब्जे या सत्ता के बदले मानवता के लिए लड़ा गया था। लेकिन इसमें एक कसक रह गई। काश उसी समय पर ही पीओके पर निर्णय हो गया होता। राजनाथ सिंह ने कहा कि देश बहादुर सैनिकों के बलिदानों का हमेशा ऋणी रहेगा। सशस्त्र सेनाएं हमेशा लोगों विशेष रूप से युवाओं की प्रेरणा की स्रोत बनी रहेंगी।

Related Articles

Back to top button