डिप्टी सीएम केशव का ऐलान, कहा यूपी के गांवों में बनेगे ये…

प मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए सरकार द्वारा सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। खेलकूद से संबंधित आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जा रहा है।

मनरेगा के तहत चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 में 6458 खेल मैदान बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। मनरेगा खेल मैदानों को मनरेगा पार्क के रूप में भी विकसित किया जा रहा है।

यहां पर बुज़ुर्गों के घूमने-टहलने के साथ-साथ बच्चों के मनोरंजन हेतु झूले और किशोरों के लिए ओपेन जिम भी बनेंगे। 2017-18 से 2022-23 तक के 5 साल में 23576 खेल मैदान व मनरेगा पार्क बनाए गए हैं। इनके निर्माण पर 852 करोड़ रुपये खर्च हुए। इसी क्रम में मनरेगा के तहत चालू वित्तीय वर्ष में 6458 खेल मैदान बनाए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button