स्किन पर इंस्टंट ग्लो लाने के लिए करे ये उपाय

र कोई हेल्दी और ग्लोइंग स्किन चाहता है। दमकता चेहरा पाने के लिए लोग कई जतन करते हैं जैसे पार्लर जाना और कॉस्मेटिक्स का इस्तेमाल वगैरह। मेकअप आपके चेहरे की कमियों को ढक सकता है लेकिन नैचुरल ग्लो चाहते हैं तो प्राकृतिक तरीके अपनाना बेस्ट है।

ठंडा पानी स्किन के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। यह न सिर्फ चेहरे से झुर्रियां कम करता है बल्कि ग्लो भी लाता है। यहां जानें ठंडे पानी से चेहरा धोने के क्या फायदे हैं।

स्किन में आती है कसावट
चेहरे को ठंडे पानी से धोने से स्किन में कसावट आती है। अगर आपको ओपन पोर्स की समस्या है तो बेस्ट नैचुरल तरीका है आप चेहरे को ठंडे पानी से धोएं। पहले गुनगुने पानी से धोने के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धोएं।

पफीनेस होगी दूर
आलिया भट्ट से लेकर सारा अली खान तक कई सिलेब्स को आपने आइस वॉटर से चेहरा धोते देखा होगा। चेहरे की स्किन टाइट रखने के लिए ऐक्ट्रेसस चेहरे पर आइसक्यूब भी लगाती हैं। आप चेहरे को ठंडे पानी से धोएं या बर्फ लगाएं, ये दोनों ही तरीके आपकी स्किन को यंग दिखाते हैं। आप अगर सुबह उठकर चेहरा ठंडे पानी से धोते हैं तो पफीनेस तुरंत खत्म हो जाती है।

 

Related Articles

Back to top button