आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए करे ये उपाय
आंखों की रोशनी कम होना एक कॉमन समस्या हो गई है। इसके सुधार के लिए आप कुछ आयुर्वेदिक नुस्खों को फॉलो कर सकते हैं।आंखों को स्वस्थ रखने के लिए जिंको बाइलोबा में खा सकते हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक यह रेटिनोपैथी के लिए भी फायदेमंद हो सकती हैं। यह जड़ी बूटी बच्चों या डायबिटीज रोगियों को नहीं देनी चाहिए। हालांकि, अपने डॉक्टर की सलाह पर ही इन सभी चीजों को डायट में शामिल करें।आंखों की एक्सरसाइज आपकी आंखों को फ्लेक्सिबल बनाने में मदद करते हैं। ये आंखों के ब्लड फ्लो में सुधार करते हैं और आपके आंखों की रोशनी बनाए रखने में मदद करते हैं।
आयुर्वेद के अनुसार जंगली शतावरी आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए बेहतरीन जड़ी-बूटी है। इसके लिए एक चम्मच जंगली शतावरी को थोड़े से शहद में मिलाकर रोजाना एक कप गर्म गाय के दूध के साथ पीएं।आंखों की रोशनी में सुधार के लिए आंवला एक अच्छा आयुर्वेदिक तरीके के रूप में जाना जाता है। आंवला विटामिन सी के सबसे अच्छे स्रोतों में से एक है।
इसके लिए आधा कप पानी में आंवले का रस मिलाएं और दो बार सुबह और शाम पिएं।सौंफ में पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, ऐसे में ये हेल्दी आंखों को बढ़ावा देते हैं।
इसके लिए ग्राइंडर में एक कप बादाम, सौंफ और शक्कर डालकर पीसें और पाउडर बना लें। इस चूर्ण को एक गिलास दूध के साथ मिलाकर पीएं।बादाम मेंआपकी आंखों की रोशनी में सुधार करते हैं। इसके लिए आप भीगे हुए बादाम का पेस्ट बनाकर दूध के साथ पी सकते हैं।