चुकंदर खाने से शरीर को मिलता है बड़ा फायदा , दूर होती है ये परेशानी

गहरे लाल रंग का लोकप्रिय चुकंदर स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। चुकंदर पोषक तत्वों से भरपूर होता है। चुकंदर का सेवन करने से खून की कमी दूर होती है, साथ ही चुकंदर के सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी बहुत सी समस्याएं भी दूर होती है।

क्योंकि चुकंदर में भरपूर माञा मेँ आयरन, सोडियम, पोटेशियम, फॉस्फोरस पाए जाते हैं। जो आपको कई रोगों से बचाते हैं। लेकिन चुकंदर का बहुत अधिक सेवन स्वास्थ्य को नुकसान भी पहुंचा सकता है, इसलिए इसका प्रयोग सीमित मात्रा में ही करना चाहिए,

एनीमिया (खून की कमी) अधिकतर लोगोँ में देखने को मिल जाती है। एनीमिया की इस कमी को दूर करने के लिए रोज एक ग्लास चुकंदर के रस के रस को पीना चाहिए, इसके अलावा हम चुकंदर का सलाद या सब्जी बनाकर भी खा सकते है।

चुकंदर शरीर की लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़ाता है जिससे हीमोग्लोबिन अपने आप ही बढ़ जाता है, और एनीमिया जैसी समस्या से छुटकारा मिल जाता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए भी चुकंदर बहुत ही लाभकारी है। इसमें उपस्थित पोषक तत्व रक्त शर्करा को कम करने और इन्सुलिन को बनने में मदद करता है। इसका सेवन आप कच्चे सलाद के रूप मेँ या फिर आप इसे उबालकर भी खा सकते है।

चेहरे पर दाग-धब्बे की समस्याऔ को चुकंदर द्वारा ठीक किया जा सकता है। क्योंकि चुकंदर में अच्छी मात्रा में फोलेट, फाइबर होता है तथा चुकंदर की तासीर ठंडी होती है तो यह त्वचा पर फोड़े-फुंसी आने से रोकती है। अगर आप अपनी त्वचा की सुरक्षा करनी है तो रोज एक ग्लास चुकंदर का रस जरूर पिये। अब देखते है

इसके कुछ नुकसान- अधिक मात्रा में चुकंदर लेने से हमारी मांसपेशियो को नुकसान पहुंच सकता है। चुकंदर में ऑक्सालेट होता है, इसलिए इसके बहुत अधिक सेवन करने से पथरी की समस्या भी हो सकती है। कुछ लोगों को चुकंदर से एलर्जी भी होती है। ऐसे में इसका सेवन करने से त्वचा से जुड़ी समस्याएँ हो सकती है। लो ब्लड प्रेशर वाले लोगों को चुकंदर का सेवन अधिक मात्रा में करने से बचना चाहिए।

इसके अलावा चुकंदर उच्च रक्तचाप के पीड़ितों के लिए भी लाभदायक होता है। इसके अलावा यह हृदय संबंधित बीमारियों से भी बचाव करता है। चुकंदर का रस पीने से दिल के दौरा की समस्या से भी निजात मिलती है। इसके अलावा चुकंदर के रस में एंटी-कैंसर गुण भी होता है जो कैंसर से बचाव में मदद करता है। चुकंदर त्वचा की झुर्रिया को कम करने में मदद्गार है।

 

Related Articles

Back to top button