स्वरा भास्कर ने इस नेता के साथ की शादी , देख फैस हैरान

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद से कोर्ट मैरिज कर ली है। अब अभिनेत्री और फहद पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों अगले महीने शादी करने वाले हैं।

स्वरा और फहद द्वारा आयोजित की गई लंच पार्टी में समाजवादी पार्टी के नेता अबू आसिम आजमी ने शिरकत की। सामने आई तस्वीरों में स्वरा भास्कर की खास दोस्त और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर भी लंच पार्टी में नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने इस खास मौके पर ऑफ व्हाइट कलर के सूट के साथ बनारसी रेड दुपट्टा कैरी किया था। सोनम के अलावा लंच पार्टी में एक्ट्रेस दिव्या दत्ता भी पहुंची थीं। उन्होंने स्वरा की सगाई के अवसर पर एथनिक पहना था।

आज दोनों ने अपने करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों के लिए पार्टी का आयोजन किया और इस पार्टी के दौरान सगाई की। इसके बाद दोनों ने अपनी शादी का ऐलान किया। बता दें, दोनों की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

 

Related Articles

Back to top button