आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए अपनाए ये आसान सा तरीका

आंखों का मेकअप अच्छी तरह से होना बेहद जरूरी है। ये चेहरे की सुंदरता को काफी हद तक बढ़ाने में मदद करता है। अगर आंखों में सिर्फ काजल लगा लिया जाए तो आंखे काफी अट्रैक्टिव लगने लगती हैं। मेकअप की मदद से अपनी आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आपको कुछ चीजों की जरुरत होती है।

आईलाइनर- आंखों को एक अलग लुक देने के लिए आईलाइनर जरूरी है। इन दिनों विंग्ड आईलाइनर काफी ट्रेंड में है। ऐसे में आप अपनी किट में एक अच्छे आईलाइनर को शामिल करें।

 काजल- आकर्षक आंखों के लिए आपको काजल की जरूरत भी होगी। इसके लिए आप काले, नीले या हरे रंग के काजल में इंवेस्ट कर सकते हैं।

आई शैडो किट- आपको आई मेकअप करने के लिए आई शैडो किट की जरुरत भी होती है। एक ऐसे किट को खरीदें जिसमें सभी तरह के रंग हो। मैट से लेकर शिमरी तक।

कंसीलर- आई मेकअप में कई रंगों का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में रंगों को सही तरह से उभारने के लिए कंसीलर बेहद जरूरी है। ये अनईवन स्किन को एक जैसा करने में मदद करता है।

 आई प्राइमर- मेकअप से पहले प्राइमर का लगा होना जरूरी है। ये आंखों पर लगे रंगों को एक दूसरे में मर्ज होने से बचाता है। आई मेकअप से पहले इसे जरूर लगाएं।

Related Articles

Back to top button