यात्रियों की सुविधा को देखते हुए 11 नवंबर तक चलाई जाएगी स्पेशल ट्रेने , यात्री जान ले पूरी खबर

यात्रियों की सुविधा को देखते हुए 04040/04039 नई दिल्ली-बरौनी-नई दिल्ली द्विसाप्ताहिक पूजा स्पेशल 11 नवंबर तक चलाई जाएगी। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी है।

वापसी में 04039 बरौनी-नई दिल्ली प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को बरौनी से रात 7.40 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन देर रात 1.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से प्रस्थान कर शाम 4.40 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इस ट्रेन में 24 कोच लगाए जाएंगे।

04040 नई दिल्ली-बरौनी द्विसाप्ताहिक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को नई दिल्ली से रात 7.25 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन सुबह 9.15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से प्रस्थान कर शाम 4 बजे बरौनी पहुंचेगी।

Related Articles

Back to top button