IND vs PAK: रोते हुए दिखा पाकिस्तान का ये खिलाड़ी, पानी तक लेने से किया मना

पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज के जज्बे को पूरी दुनिया सलाम कर रही है। क्रैम्प के दर्द से परेशान नसीम ने अपने कोटे का आखिरी ओवर कितने दर्द में फेंका, ये तो पूरी दुनिया ने देखा, लेकिन इसके बाद जब वह मैदान से लौटे, तो किस तरह रोते हुए लौटे, यह बहुत कम लोग देख पाए।

नसीम ड्रेसिंग रूम तक रोते हुए गए थे और इस बीच उन्हें जब पानी दिया गया, तो वह पानी तक लेने से मना करते नजर आए। डीबीटीवी स्पोर्ट्स के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से यह वीडियो क्लिप शेयर की गई है।

नसीम ने अपने पहले ही ओवर में केएल राहुल को गोल्डन डक पर क्लीन बोल्ड किया था। इसके बाद उन्होंने सूर्यकुमार यादव को भी बोल्ड किया था। नसीम ने अपने चार ओवर में 27 रन देकर दो विकेट लिए थे। अपने चौथे ओवर में दर्द में होने के बावजूद उन्होंने गेंदबाजी करना नहीं छोड़ा।

नसीम मैदान से जब लौट रहे थे, तब हाथ से मुंह ढके हुए दिखे। ऐसा लग रहा था कि वह आंसू पोंछ रहे हैं। नसीम ने अपने दम पर पाकिस्तान के अंदर जीत की उम्मीद जगाई थी। पाकिस्तानी टीम 147 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया आसानी से यह लक्ष्य हासिल कर लेगी, लेकिन मैच आखिरी ओवर तक खिंचा। भारत ने दो गेंद शेष रहते पांच विकेट से जीत दर्ज की।

Related Articles

Back to top button