30 नवम्बर से लखनऊ के स्मृति उपवन में लगेगा भारत हस्तशिल्प महोत्सव, सुरक्षा के लिए लगेगें 1 हजार सीसी टीवी कैमरे 

प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट द्वारा कांशीराम स्मृति उपवन आशियाना लखनऊ में आगामी 30 नवम्बर से 14 दिसम्बर तक आयोजित होने वाले 15 दिवसीय भारत हस्तशिल्प महोत्सव की तैयारियों की बैठक संस्था के प्रशासनिक कार्यालय में सम्पन्न हुई।

  1. आधुनिक युग के होंगे भारत हस्तशिल्प महोत्सव के स्टाल ।
  2. लोगों की सुरक्षा के लिए लगेगें 1 हजार सीसी टीवी कैमरे ।
  3. झूलों संग ऊँट और घुड़सवारी होगी आकर्षण का केंद्र ।

प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह की अगुवाई में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भारत हस्तशिल्प महोत्सव की थीम ‘आत्म निर्भर भारत की ओर बढ़ते कदम – सम्पूर्ण भारत एक मंच होगी।

विनोद कुमार सिंह ने बताया कि भारत हस्तशिल्प महोत्सव मे 28 राज्यों एवं 8 केन्द्र शासित प्रदेशों की कला संस्कृति, पर्यटन, हस्त शिल्प, देशी उत्पाद, वस्त्र, फर्नीचर, मसाले, हैण्डलूम-हैण्डी क्राफ्ट सहित अन्य चीजों के स्टाल आकर्षण का केन्द्र होंगे।

बैठक में ट्रस्ट के उपाध्यक्ष एन बी सिंह ने बताया कि  भारत हस्तशिल्प महोत्सव में रोजाना होने वाली सांस्कृतिक संध्या में विभिन्न राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के लोक नृत्य और लोक गायन के कार्यक्रम होंगे।  एन बी सिंह ने बताया कि भारत हस्तशिल्प महोत्सव में भारत के विभिन्न राज्यों के व्यंजनों के स्टाल, बच्चों और युवाओं के लिए आकर्षक झूले, हॉर्स – कैमल रायडिंग की भी व्यवस्था की गई है।

सारे स्टाल आधुनिक व फायर प्रूफ तकनीक से बनाया जायेगा। लोगों की सुरक्षा के लिए पूरे महोत्सव परिसर और परिसर के बाहर एक हजार सी सी टीवी कैमरे लगाये जायेंगे। महोत्सव के सभी प्रवेश द्वारों पर मेटल डिटेक्टर और सुरक्षा गार्डो द्वारा सघन जांच के बाद ही लोगों को प्रवेश की अनुमति होगी।

इसके अलावा महोत्सव स्थल पर अस्थाई पुलिस चौकी का भी निर्माण प्रशासन के सहयोग से किया जायेगा ।

Related Articles

Back to top button