बेहद फायदेमंद है चुकंदर का जूस, इस्तेमाल करने से दूर होती है ये समस्या

आज बढ़ता मोटापा हर दूसरे व्यक्ति के लिए एक बड़ी समस्या बनकर उभर रहा है। जरूरत से ज्यादा मोटापा न सिर्फ आपकी पर्सनालिटी खराब करके आपके आत्मविश्वास को कम करता है बल्कि आपको कई अन्य रोगों का शिकार भी बना सकता है।

ऐसे में अगर आप भी खुद को स्वस्थ रखने के लिए वेट लॉस मिशन पर चल पड़े हैं तो ये चुकंदर का जूस आपकी मदद कर सकता है। आइए जानते हैं कैसे बनाया जाता है वेट लॉस में फायदेमंद चुकंदर का जूस और क्या है इसे पीने का सही समय।

चुकंदर का जूस पीने का सही समय-
अगर आप अपना वजन घटाना चाहते हैं तो इस जूस का सेवन सुबह  नाश्ते के समय या लंच के समय कर सकते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि इस जूस में खीरा और नींबू मौजूद होने की वजह से इसे रात के समय नहीं लेना है। इन दोनों ही चीजों की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में रात को इस जूस को पीने से आपको सर्दी, खांसी, जुकाम जैसी समस्याएं होने का खतरा हो रहता है।

वेट लॉस के लिए ऐसे बनाएं चुकंदर का जूस-
वेट लॉस के लिए चुकंदर का जूस बनाने के लिए आपको सबसे पहले चुकंदर, नाशपाती, खीरा, अदरक और गाजर को मिक्सी में पीस  लेना है। अब इस पीसे हुए मिश्रण को छन्नी से छानकर एक बड़े बाउल में निकालने के बाद इसमें नींबू का रस मिलाएं। इसके बाद जूस में नमक और काली मिर्च का पाउडर डाल दें। आपका वेट लॉस जूस बनकर तैयार है। आप इस जूस को सर्व करने से पहले पुदीने के पत्तों से सजा सकते हैं।

चुकंदर का जूस सेहत के लिए क्यों फायदेमंद-
इस जूस को बनाने के लिए इस्तेमाल किए गए चुकंदर और गाजर में प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। जिसकी मदद से वजन घटाने में मदद मिलती है। इस जूस का सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है और आप ओवरइटिंग करने से बच जाते हैं।

Related Articles

Back to top button