जया बच्चन और जया प्रदा ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक, पढ़े पूरी खबर

मुलायम सिंह यादव का 82 साल की उम्र में सोमवार को निधन हो गया। वह पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे। जिसके कारण गु्रुग्राम स्थित मेंदाता अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन पर देश भर के नेताओं और अभिनेताओं ने शोक व्यक्त किया।

हालांकि कुछ समय बाद मुलायम सिंह यादव उनके बेट और अभिनेता अमिताभ बच्चन के मित्र बन गए। मुलायम ने अमिताभ बच्चन को यूपी का ब्रांड अम्बेस्डर बनाया। उन्होंने सरकार का प्रचार भी किया। उनकी पत्नी जया बच्चन को मुलायम सिंह यादव सियासत में ले आए। एक वक्त था मुलायम अमर सिंह, अमिताभ बच्चन एक साथ दिखने लगे थे।

जया बच्चन को मुलायम सिंह ने साल 2004 में राज्यसभा भेजा। वह लंबे समय से सपा की ओर से राज्यसभा में सपा सदस्य के रूप में सक्रिय हैं। वह लोकसभा और विधानसभा चुनाव के वक्त कुछ सीटों पर सपा का प्रचार भी करती हैं। फिल्म अभिनेत्री जया प्रदा पहले तेलुगू देशम पार्टी में थीं। बाद में मुलायम सिंह यादव उन्हें सपा में ले आए और रामपुर से वह लोकसभा का चुनाव लड़कर सपा सांसद बनीं। हालांकि बाद में उन्होंने समाजवादी पार्टी छोड़ दी।

सांसद जया बच्चन और पूर्व सांसद जया प्रदा दोनों ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। जया बच्चन का समाजवादी पार्टी से बहुत पुराना नाता है। या यूं कहें पूरे बच्चन परिवार की मुलायम से नजदीकी रही। मुलायम सिंह यादव कवि हरिवंशराय बच्चन का बहुत सम्मान करते थे।

Related Articles

Back to top button