करण जौहर ने अनिल कपूर ने पूछा जवान दिखने का राज, बताया ये…

कॉफी विद करण में इस बार अनिल कपूर और वरुण धवन करण जौहर के मेहमान बनने वाले हैं। करण ने शो का प्रोमो शेयर किया है जिसे देखकर लोग एक्साइटेड हैं। कमेंट सेक्शन में कई लोगों ने लिखा है कि एपिसोड देखना पड़ेगा। अनिल कपूर ने शो पर अपने यंग दिखने का राज बताया। वहीं वरुण धवन ने चाचा अनिल के सामने अर्जुन कपूर की खिंचाई की।

वरुण धवन और अनिल कपूर की जोड़ी हाल ही में फिल्म जुग जुग जियो में दिखाई दी थी। अब दोनों करण जौहर के चैट शो पर उनके गेस्ट बनकर पहुंचे। करण ने शो का प्रोमो शेयर किया है जो काफी एंटरटेनिंग लग रहा है।

करण के सवाल पर वरुण सेल्फी ऑब्सेस्ड, गॉसिप करने, गलत स्क्रिप्ट चुनने और अजनबियों से फ्लर्ट करने में अर्जुन कपूर का नाम लेते हैं। इस पर अनिल बोलते हैं, मेरा भतीजा है यार। इस एपिसोड में अनिल कपूर और वरुण कपूर डांस करते भी दिखे हैं। करण के वीडियो पर लोगों ने इस प्रोमो की तारीफ की है। एक फॉलोअर ने लिखा है, यह एपिसोड मजेदार होगा। काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी का भी कमेंट है, यह एपिसोड जरूर देखने वाला होगा। ऐसे ही कई कमेंट्स हैं।

अनिल कपूर से हर कोई उनके यंग लुक्स पर बात जरूर करता है। करण जौहर भी अपकमिंग एपिसोड में उनसे इस पर सवाल करते दिखेंगे। करण ने अनिल से पूछा, 3 चीजें जिनकी वजह से वह यंग फील करते हैं? अनिल इसका जवाब देते हैं, सेक्स, सेक्स, सेक्स। हालांकि बाद में वह सफाई देते दिखते हैं कि सब स्क्रिप्टेड है। वरुण अनिल का जवाब सुनकर दंग रह जाते हैं और बोलते हैं, वाह।

Related Articles

Back to top button