खत्म हुआ खेसारी लाल और पवन सिंह का झगड़ा, अब करेगे साथ में…

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और पवन सिंह का झगड़ा फाइनली खत्म हो गया है। ये दोनों ही सुपरस्टार्स भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सफलता की गारंटी माने जाते हैं, लेकिन दोनों के बीच लंबे वक्त से टसल चल रहा था।

यहां तक कि दोनों सुपरस्टार्स के फैंस भी एक दूसरे को जरा भी पसंद नहीं करते थे। पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के दिलों के बीच पुल बने भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला, साथ ही समझते हैं कि कैसे दोनों लंबे वक्त बाद एक दूसरे के आमने-सामने आए।

रवि किशन दोनों सुपरस्टार्स के बीच खड़े थे, उन्होंने दोनों कलाकारों का हाथ पकड़कर हवा में उठाया और ‘जीना यहां मरना यहां’ सॉन्ग गाने लगे। खेसारी लाल यादव ने जब कहा कि आज की रात ऐतिहासिक रात है तो पवन सिंह ने झुककर कहा- भइया आप आदेश दीजिए। इस पर तालियों की गड़गड़ाहट के बीच खेसारी लाल यादव बोले- हमारे बीच झगड़ा न कभी पहले था, और न कभी आगे रहेगा। फिर दोनों एक दूसरे को गले लगा लिया। यह पल हर किसी के लिए इतना यादगार था कि तालियां रुकने का नाम नहीं ले रहीं थीं।

फेमिना भोजपुरी आइकन्स अवॉर्ड के दौरान रवि किशन, मनोज तिवारी, मोनालिसा और विशाल सिंह जैसे सितारे एक साथ एक ही जगह पर मौजूद थे। इस इवेंट में जैसे भोजपुरी सुपरस्टार्स का मेला लगा हुआ था। इसी इवेंट में रवि किशन ने अपना जादू चलाया और होस्ट की भूमिका निभाते हुए उन्होंने पवन सिंह और खेसारी लाल यादव को एक साथ मंच पर बुलाया। अब दोनों ही भोजपुरी सुपरस्टार्स एक दूसरे के आमने-सामने खड़े थे जिन्होंने शायद ही लंबे वक्त से एक दूसरे से बात भी की थी। दोनों को इस तरह देखकर ऑडियंस भी हैरान थी।

Related Articles

Back to top button