भारत में वापसी करने जा रहे Lambretta के स्कूटर , जानिए कब होगा लांच

पॉपुलर टू-व्हीलर ब्रैंड लैंब्रेटा (Lambretta) 2023 में भारत में वापसी करने जा रहा है। नई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी बर्ड ग्रुप के साथ मिलकर वापसी करने जा रही है। कंपनी भारत में 2023 में 200 और 350cc वाले हाई पावर स्कूटर G, V और X मॉडल की एक सीरीज पेश करेगी। इसके अलावा कंपनी का प्लान 2024 में एक इलेक्ट्रिक स्कूटर भी लॉन्च करने का है।

नए स्कूटरों को हाई-एंड मॉडल के तौर पर लाया जाएगा। ज्वाइंट वेंचर में लैंब्रेटा का 51% हिस्सा है, जबकि बाकि 49% बर्ड ग्रुप द्वारा अधिग्रहित किया गया है। कंपनी 2023 की शुरूआत में सीबीयू और एसकेडी मॉडल लॉन्च करेगी। इसके अलावा कंपनी 2024 की पहली तिमाही से भारत में इसका प्रोडेक्शन शुरू करने की योजना बना रही है।

इलेक्ट्रिक लैंब्रेटा स्कूटर को 2023 में मिलान मोटरसाइकिल शो में पेश किया जाएगा और उसी मॉडल को भारत में स्थानीय रूप से बनाया जा सकता है। लैंब्रेटा की वर्तमान में लगभग 70 देशों में उपस्थिति है और स्कूटर यूरोप और दक्षिण पूर्व एशिया में बनते हैं। भारत में इसकी सबसे बड़ी फैक्ट्री होने की संभावना है और कंपनी भारत की इस फैक्ट्री का इस्तेमाल एक्सपोर्ट के लिए करेगी।

ईटी ऑटो से बात करते हुए, लैंब्रेटा ब्रांड के मालिक और इनोसेंटी एसए के बोर्ड के सदस्य वाल्टर शेफराहन ने कहा कि ग्रुप इंडियन मार्केट पर कब्जा करने के लिए बर्ड ग्रुप के साथ अगले 5 वर्षों में 200 मिलियन डॉलर से ज्यादा की इंवेस्टमेंट करेगी।

Related Articles

Back to top button