बनाएं नमकीन जवे, सीखें आसान और टेस्टी रेसिपी

रोजाना सुबह अलग-अलग नाश्ते के ऑप्शन खोजने पड़ते हैं तो अपने मेन्यू में नमकीन जवे या सेवइयां भी शामिल कर सकते हैं। बच्चों को खासकर यह नाश्ता बहुत पसंद आएगा।

आटे के जवे हेल्थ के लिए भी अच्छे होते हैं। इनमें ढेर सारी सब्जियां डालकर आप इनकी न्यूट्रीशनल वैल्यू बढ़ा सकते हैं। उत्तर प्रदेश में यह नाश्ता काफी पॉप्युलर है। इसे बनाने में भी वक्त नहीं लगता। यहां आप इसकी आसान रेसिपी सीख सकते हैं।

ऐसे बनाएं

जवे या नमकीन सेवइयां बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में घी या तेल लें। इसमें राई और जीरा डालें। आप चाहें तो करी पत्ता भी डाल सकते हैं। इसके बाद इसमें प्याज डालें। प्याज थोड़ा भुन जाए तो कटी हरी मिर्च और बारीक कटी सब्जियां डाल लें। इसमें नमक, हल्दी और लाल मिर्च डालें और ढंक दें। 2-3 मिनट पकने दें। अब इसमें टमाटर डालें। टमाटर डालकर 1 मिनट चलाएं फिर ढंक दें।

2-3 मिनट बात इसमें रोस्टेड सेवइयां या जवे डालें। ऊपर से मैगी मसाला डाल दें। इसके बाद इसमें पानी डालें। अगर आपने एक कटोरी जवे लिए हैं तो लगभग दो कटोरी पानी डालें। पहले एक कटोरी ही पानी डालें फिर अंदाज से और पानी मिला लें। अब जवे ढंककर पकाएं। 5 मिनट बाद खोलकर देखें अगर पक गया हो तो कटा हरा धनिया डालें और गैस बंद करके ढंक दें। अगर न पका हो तो और पका लें।

Related Articles

Back to top button