गृहकर के बड़े बकाएदारों के खिलाफ लखनऊ नगर निगम ने चलाया अभियान, कई प्रतिष्ठानों को किया सील

खनऊ नगर निगम के दस्ते ने सोमवार को गृहकर के बड़े बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान 11 बकाएदारों के प्रतिष्ठानों को सील किया गया। टैक्स जमा करने पर कुछ की सील खोल भी दी गयी।

इनके अलावा नवल किशोर रोड के विशम्भर दयाल पर 1,39,281 रुपए तथा बेलदारी लेने के शफात अली पर 1,39,310 रुपए हाउस टैक्स बकाया था। बकाया न जमा करने पर इन सभी के भवनों व प्रतिष्ठानों को सील किया गया। कुछ ने शाम को टैक्स चुकाया तो सील खोली गयी।

जोनल अधिकारी नरेन्द्र देव ने बताया कि नवल किशोर रोड पर केतकी देवी राधा रानी पर 1,27,170 रुपए, यहीं के फालिम पर 1,27,973 रुपए, महात्मा गांधी मार्ग के गोयल ट्रेडर्स पर 1,28,520, एनके हलवासिया रोड के यूनियन इलेक्ट्रिक पर 1,30,948 रुपए, महात्मा गांधी मार्ग के ही मो० अतहर खान पर 1,32,094, अशोक मार्ग के अक्ता बंसल पर 1,32,402 रुपए, नवल किशोर रोड के मनोज जैन पर 1,33,477, अशोक मार्ग के पीके बिर्ल्डस पर 1,34,022 तथा महात्मा गांधी मार्ग के मीजान टूर पर 1,34,190 लाख रुपए टैक्स बकाया था।

 

Related Articles

Back to top button