आज अयोध्या आ रहे महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे, करेगे रामलला के दर्शन

हाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे रविवार को अयोध्या आ रहे हैं। मुख्यमंत्री शिंदे रामनगरी अयोध्या में करीब नौ घंटे बिताएंगे। इस दौरान वह रामलला का दर्शन-पूजन करेंगे और सरयू आरती में शामिल होंगे।

उनके साथ महाराष्ट्र सरकार की पूरी कैबिनेट, शिवसेना के विधायक, सांसद और सैकड़ों कार्यकर्ता भी होंगे। मुख्यमंत्री के अयोध्या आगमन को लेकर जारी कार्यक्रम के अनुसार सीएम शिंदे रविवार को 10.30 बजे श्रीराम कथा पार्क स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे। पूर्वाह्न 11 बजे वे कार से चलकर 11.15 बजे होटल पंचशील पहुंचेंगे।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नौ अप्रैल को अयोध्या पहुंच रहे हैं। सीएम महाराष्ट्र के अयोध्या आगमन को लेकर सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिलाधिकारी नितीश कुमार ने मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है।

यह मजिस्ट्रेट अलग-अलग बिंदुओं पर ड्यूटी करेंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि एसओसी राजेश कुमार पाण्डेय हेलीपैड पर ड्यूटी देंगे।, तहसील रुदौली प्रज्ञा सिंह व नायब तहसील रुदौली अनूप श्रीवास्तव क्रू मेम्बर व्यवस्था देखेंगे।

कार्यक्रम के अनुसार सीएम शिंदे होटल से कार से श्रीराम मंदिर 12 बजे पहुंचेंगे। 12.30 बजे निर्माणाधीन श्रीराम मंदिर का निर्माण कार्य देखेंगे। इसके बाद 1.30 से 2.30 बजे तक होटल पंचशील में रहेंगे। अपराह्न 2.30 बजे प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। अपराह्न तीन बजे होटल से प्रस्थान कर कार से लक्ष्मण किला जाएंगे।

3.30 बजे से 4.30 बजे तक लक्ष्य किला में संत महंतों से मुलाकात करेंगे। शाम साढे़ चार बजे लक्ष्मण किला से होटल पहुंचेंगे। यहां से 5.45 बजे रवाना होकर शाम छह बजे सरयू तट पर महाआरती में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 7.05 बजे श्री शिंदे अयोध्या से कार में बैठकर लखनऊ के लिए रवाना होकर सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने उनके पांच कालीदास आवास पर पहुंचेंगे।

 

Related Articles

Back to top button