भारत में जल्द लांच होगी Mahindra XUV400 , जाने क्या होंगे फीचर

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने आज महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी से पर्दा उठा दिया है। जल्द ही यह इलेक्ट्रिक कार भारत में लॉन्च की जाएगी। Mahindra XUV400 का सीधा मुकाबला Tata Nexon EV Prime और Nexon EV Max से होगा। Mahindra की यह लेटेस्ट SUV eXUV300 कॉन्सेप्ट पर बेस्ड है जिसे Auto Expo 2020 में शोकेस किया गया था।

Mahindra XUV400 39.4 kWh की बैटरी क्षमता के साथ आएगी और इसमें बैटरी पैक IP67 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट है। इसमें बैटरी के लिए एक चिलर और हीटर है। इसकी बैटरी मैन्युफैक्चरिंग भारत में ही होगी। कंपनी का दावा है कि इसके 50 kWh DC फास्ट चार्जर से बैटरी को 80 प्रतिशत तक चार्ज करने में 50 मिनट का समय लगेगा।

इसके अलावा बैटरी को 7.2 kW/32A आउटलेट पर चार्ज करने पर 6 घंटे 30 मिनट का समय लगता है। इसके अलावा इसको स्टैंडर्ड 3.3kW/16A डोमेस्टिक सॉकेट  पर आमतौर पर बैटरी को पूरी तरह से चार्ज करने में 13 घंटे का समय लगता है।

यह गाड़ी 8.3 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी PSM इलेक्ट्रिक मोटर अधिकतम 147 hp की पावर और 310 Nm का पीक टॉर्क पैदा कर सकती है। XUV400 150 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड हासिल कर सकती है।

महिंद्रा ने इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में कुछ अहम बदलाव किए हैं। इसमें अपडेटेड एक्सटीरियर और इंटीरियर दिया गया है ताकि इसे XUV300 से अलग दिखाया जा सके। ग्राहक XUV400 की दिसंबर 2022 में टेस्ट ड्राइव ले सकेंगे। इसके अलावा इसकी कीमत. लॉन्च का ऐलान और बुकिंग जनवरी 2023 में होगा।

इस एसयूवी की डिलीवरी अगले साल जनवरी के आखिर से शुरू होगी। पहले स्टेज में Mahindra-XUV400 को 16 शहरों दिल्ली, NCR, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, चेन्नई, पुणे, अहमदाबाद, गोवा, जयपुर, सूरत, नागपुर, त्रिवेंद्रम, नासिक, चंडीगढ़ और कोच्चि में लॉन्च किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button