बनाएं काजू-मखाना खीर, जाने रेसिपी

दिवाली पर अगर आप कोई स्पेशल डिश बनाना चाहते हैं, तो आप काजू मखाने की खीर ट्राई कर सकते हैं। यह खीर बहुत आसानी से 20 मिनट में बनकर तैयार हो जाती है। सबसे अच्छी बात यह है कि अगर आप वेट लॉस मिशन पर है, तो आप इसे चीनी के बिना भी बना सकते हैं। आप गुड़ या छुहारे को पीसकर भी इसमें मिला सकते हैं। आइए, जानते हैं कि कैसे बनाएं स्वादिष्ट काजू मखाने की खीर रेसिपी-

काजू मखाने की खीर बनाने की विधि-
सबसे पहले एक पैन लें। अब इस पैन में दो चम्मच खीर डाल दें। अब इसमें सारे ड्राय फ्रूट्स डालकर रोस्ट कर लें। अब आपको इसे अलग निकाल लेना है। अब फिर से इस पैन में घी डालें। अब इसमें दूध डाल दें। दूध को पकने दें। दूध पकाने के बाद इसमें दो कप या खीर की मात्रा के अनुसार गुड़ डाल दें। अब इसे अच्छी तरह से पकाएं। अब काजू और मखाने को दरदरा पीस लें। इसमें दोनों चीजें मिलाएं। आपको 10 मिनट इसे पकाना है। अब इसमें इलायची पाउडर डाल दें।

खीर को कुछ देर गैस से उतारने से पहले इसमें रोस्ट किए हुए ड्राय फ्रूट्स डाल दें। आपकी काजू मखाने की खीर तैयार हैं। इसे आप भी खाइए और दिवाली पर आने वाले मेहमानों को भी खिलाएं। आपका मन करे, तो आप इसमें खोया भी मिला सकते हैं। इससे खीर का स्वाद बढ़ जाएगा।

Related Articles

Back to top button